आवेदन शुल्क
सभी पात्र अभ्यर्थियों को एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट आवेदन शुल्क 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/शारीरिक रूप से विकलांग/भूतपूर्व सैनिक/स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित/विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/न्यायिक रूप से अलग रह चुकी महिलाएं और पुनर्विवाह न करने वाली महिलाओं के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sci.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। इसके बाद आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।