फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक में 1438 नौकरियां, आज ही करना होगा आवेदन, जानें सैलरी से लेकर पात्रता

Tue, 31 Jan 2023 02:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Retired Officer Recruitment 2022: सरकारी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 1438 नौकरियों के लिए आवेदन की समय-सीमा मंगलवार, 31 जनवरी को खत्म हो रही है।
विज्ञापन
Sbi Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Officer Recruitment 2022 Last date: सरकारी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 1438 नौकरियों के लिए आवेदन की समय-सीमा मंगलवार, 31 जनवरी को खत्म हो रही है। सावर्जनिक क्षेत्र में देश के सबसे बड़े बैंक की यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जा रही है। एसबीआई और ई-एबी के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक रूप से वेबसाइट sbi.co.in पर स्वीकार किए जा रहे हैं। ध्यान रहे कि ये पद खासतौर पर एसबीआई के रिटायर्ड अफसरों के लिए ही है। इनमें एसबीआई के सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी और एसबीआई के पूर्ववर्ती सहयोगी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

SBI Recruitment कुल 1438 रिक्तियों को भरा जाएगा

इससे पहले, भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1438 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड, वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देखें। 

 

SBI Recruitment शैक्षणिक योग्यता एवं चयन मानदंड

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से इन पदों के लिए कोई शैक्षिक योग्यता नहीं निर्धारित की गई है। बस संबंधित क्षेत्र में काम कर चुके कर्मचारी जिन्हें काम की जानकारी और अनुभव हो वे आवेदन कर सकते हैं। चूंकि ये पद रिटायर्ड अफसर के लिए हैं इसलिए आयु सीमा के तहत 60 साल की कम उम्र वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी। शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। इसके पासिंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। 

 

SBI Recruitment मासिक मानदेय

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से चयनित उम्मीदवार को पद के अनुसार सैलरी मिलेगी। 
  • क्लर्क पद के लिए सैलरी : 25,000 रुपये 
  • जेएमजीएस –1 के लिए सैलरी : 35,000 रुपये
  • एमएमजीएस –2 और एमएमजीएस –3 के लिए सैलरी : 40,000 रुपये 

 

विज्ञापन

SBI Recruitment के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार  SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करिअर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “अनुबंध के आधार पर एसबीआई और ई-एबी के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति” पर क्लिक करें।
  3. “ऑनलाइन आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करें फिर रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  4. अब अपने पद का चयन करें, आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना आवेदन पत्र जमा करें।
  6. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट अवश्य ले लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें