SBI Clerk Recruitment: कब-कब होगी परीक्षा?
एसबीआई 12, 19, 20 और 25 नवंबर, 2022 को उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने संबंधित हॉल टिकट के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी एक अन्य वैध फोटो पहचान प्रमाण परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने की आवश्यकता होगी।
SBI Clerk Recruitment 2022: प्रारंभिक परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश
परीक्षा केंद्र पर और परीक्षा के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को यहां उल्लेखित महत्वपूर्ण निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए।
-
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
-
परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने संबंधित हॉल टिकट की एक हार्ड कॉपी और एक वैध सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी प्रमाण, जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि में से किसी एक को लेकर जाना होगा।
-
कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ईयरफोन, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और अध्ययन सामग्री जैसे पेपर, शीट, किताब, नोटबुक आदि जैसे गैजेट परीक्षा हॉल के अंदर प्रतिबंधित हैं।
-
परीक्षा केंद्र पर हर समय कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवहार का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।