फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Recruitment 2022 : यूपी व बिहार के किन शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र, तैयारी के लिए है कितना समय

Wed, 28 Sep 2022 12:40 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

SBI में क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को 27 सितंबर 2022 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। 
विज्ञापन
एसबीआई में नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर है। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े और पुराने बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में इस वक्त जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5008 पदों पर भर्ती निकली है। SBI ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सात सितंबर 2022 से  27 सितंबर 2022 तक चलाई गई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने का मौका दिया जाता है। वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी करसकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI Clerk Batch 2022 - Join Now कीसहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

यूपी और बिहार के इन शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र :

SBI में क्लर्क के पदों पर निकली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो चरण के टेस्ट्स और एक लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिमिनरीपरीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इस परीक्षा के आयोजन के लिए पूरे देश भर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे और इनमें यूपी और बिहार के भी 23 शहर शामिल हैं। दरअसल इस परीक्षा के आयोजन के लिए बिहार के आरा, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में तथा यूपी के आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज (इलाहाबाद), बरेली, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा एंड ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाये जाएंगे। 

परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा कितना समय :

क्लर्क के 5008 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले प्रीलिमिनरी टेस्ट में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इसकी तैयारी के लिए तकरीबन डेढ़ से दो महीने का समय मिलेगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी टेस्ट का आयोजन इसी साल नवंबर महीने में किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं  जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारीऔर कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप  के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें