फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Recruitment 2021: SBI ने पिछले साल की तुलना में इस बार निकाली इतनी पोस्ट्स, कटऑफ पर हो सकता है असर

सार

SBI ने इस बार पिछले साल की अपेक्षा 2,416 कम पदों पर नौकरियां निकाली हैं । एसबीआई कोरोना की वजह से टाली गई प्रीलिम्स परीक्षा हालात संभलने के बाद कभी भी करा सकता है।
विज्ञापन
SBI Clerk Exam - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI ने इस साल अप्रैल महीने में विज्ञप्ति जारी कर क्लर्क लेवल के 5,454 पदों पर भर्तियां निकाली थीं।  इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब समाप्त हो चुकी है और अब अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। पहले इसकी प्रीलिम्स परीक्षा जून के महीने में होने वाली थी जिसे कोरोना की वजह से टाल दिया गया। परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। इसलिए परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/web/careers/  पर विजिट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी  परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी इस लिंक के जरिए भी https://www.safalta.com/demo-registration  ले सकते हैं। यहां हम आपको बता दें कि एसबीआई ने पिछले साल 7,870 पदों पर नौकरियां निकाली थीं और इस बार 2,416 पद कम कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में कितने कम पदों पर होगी भर्ती :
SBI ने इस वर्ष 5,454 पदों पर भर्तियां निकाली हैं जो पिछले साल की अपेक्षा काफी कम हैं। साल 2020 में SBI ने क्लर्क के करीब 7,870 पदों के लिए भर्तियां निकाली थीं। अगर हम दोनों साल की तुलना करें तो पता चलता है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा 2,416 पद कम हैं।

कटऑफ पर क्या होगा असर
SBI ने इस साल 2020 की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम पदों पर भर्तियां निकाली हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्टों के आंकड़ों की मानें तो इस साल अभ्यर्थियों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस साल का कट ऑफ भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा हो सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी और स्मार्ट तरीके से करनी होगी ताकि वो कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद परीक्षा में शानदार स्कोर कर सकें।
विज्ञापन


Safalta.com के साथ करें तैयारी और पाएं शानदार सफलता
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए  www.safalta.com एक खास कोर्स लेकर आया है। इस कोर्स में आपको अभ्यर्थियों को 100 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेज और 80 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स मिलते हैं। साथ ही करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए यूट्यब चैनल और एक्सपर्ट काउंसलिंग जैसी ढेरों सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि कम सीटों के बावजूद आपका सिलेक्शन इस परीक्षा में हो तो तुरंत इस लिंक पर क्लिक करें https://www.safalta.com/sbi-clerk-foundation-batch-2021 और ये स्पेशल कोर्स ज्वॉइन करें। इसके अलावा आप इस लिंक के जरिए https://www.safalta.com/mock-test SBI क्लर्क की परीक्षा के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का भी अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें