पुलिस की नौकरी का सपना संजोये उम्मीदवारों की ख्वाहिश अब जल्द ही पूरी हो सकती है। राजस्थान सरकार ने राज्य के 8,438 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसके अलावा यूपी पुलिस में भी करीब दस हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
अगर आपका सपना भी पुलिस विभाग में नौकरी करने का है और आप उपनिरीक्षक (SI) या कांस्टेबल बनना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका आने वाला है। आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह विभाग की अनुशंसा पर साल 2021-22 और 2022-23 के लिए प्रदेश में 8,438 पदों पर कांस्टेबल भर्ती पूरी करने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा पुलिस में दरोगा बनने की चाहत रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में भी हजारों पदों पर भर्ती निकली हैं। यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है। जिसकी आखिरी तारीख 15 जून 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक http://uppbpb.gov.in/ के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यदि उम्मीदवार इसकी लिखित परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाना चाहते हैं तो अभी इस लिंक https://www.safalta.com/demo-registration पर क्लिक करके स्वयं का निशुल्क पंजीकरण दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे करें UPSI एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर अभ्यर्थी यूपी-SI भर्ती के लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे में उन्हें आज ही www.safalta.com के जरिए चलाए जा रहे खास UPSI बैच को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां 220 घंटे से भी ज्यादा समय की लाइव क्लासेस के साथ 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स और दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका दिया जा रहा है तो देर किस बात की अभी इस लिंक https://www.safalta.com/up-police-si-safalta-batch-2021 पर क्लिक करें और एग्जाम की पक्की तैयारी शुरू करें।