फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Mains Result 2026: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, अगला चरण भाषा प्रवीणता परीक्षा

Fri, 27 Feb 2026 02:48 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Clerk Mains Result 2026: एसबीआई ने क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इस चरण को पास करने वालों को अब लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। अंतिम चयन मेंस के अंकों और एलपीटी में सफलता पर निर्भर करेगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Clerk Mains Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 27 फरवरी 2026 को क्लर्क मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जूनियर एसोसिएट (Customer Support and Sales) पद पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा 21 नवंबर 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

विज्ञापन

पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट

एसबीआई ने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड किया है। इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जो अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। अभ्यर्थियों को पीडीएफ डाउनलोड कर सर्च ऑप्शन के जरिए अपना रोल नंबर देखना होगा। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड अलग से जारी किए जाएंगे, जिनमें सेक्शन-वाइज अंक, कुल अंक और कटऑफ की जानकारी होगी।

अब आगे क्या होगा?

मेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) देना होगा। यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की है। जो उम्मीदवार भाषा परीक्षा में असफल होंगे, उन्हें अंतिम नियुक्ति नहीं मिलेगी।

इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होता। अंतिम मेरिट सूची मेंस परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार एलपीटी और दस्तावेज सत्यापन में सफल हों। यह भर्ती अभियान विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हजारों जूनियर एसोसिएट पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • SBI Clerk Mains Result 2025–26 लिंक खोलें।
  • परिणाम का पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • अपना रोल नंबर सर्च करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी अपडेट के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स तैयार रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें