कब होगा वॉक-इन इंटरव्यू?
जीएनएम और एएनएम डिग्री धारक उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख 26-03-2026 है। योग्य उम्मीदवार मूल दस्तावेजों और स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
कितना मिलेगा वेतन?
यह भर्ती के तहत योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति 15 महीने की निश्चित अवधि के लिए की जाएगी। इस दौरान निश्चित पारिश्रमिक मिलेगा। फ्रेशर्स को हर महीने 22,000 रुपये दिए जाएंगे और 2 वर्ष या उससे अधिक के अनुभव वाले उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रति माह (निश्चित) दिए जाएंगे।
- फ्रेशर्स - 22,000 रुपये
- अनुभवी - 25,000 रुपये
कौन कर सकता है आवेदन?
जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी और/या सहायक नर्स मिडवाइफरी वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, वर्ड, एक्सेल और ईमेल का कार्यसाधक ज्ञान होना भी आवश्यक है। कुस्को के स्पेकुलम का उपयोग करने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
| विषय |
विवरण |
| संस्थान |
वीएमएमसी और सफरदजंग अस्पताल |
| पद |
प्रोजेक्ट नर्स |
| विभाग |
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग |
| भर्ती प्रक्रिया |
वॉक-इन इंटरव्यू |
| इंटरव्यू तिथि |
26-03-2026 |
| नौकरी अवधि |
15 महीने (निश्चित अवधि) |
| अधिकतम आयु |
35 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता |
जीएनएम और/या एएनएम |
| अतिरिक्त कौशल |
वर्ड, एक्सेल, ईमेल का ज्ञान |
| वरीयता |
कुस्को स्पेकुलम उपयोग करने की क्षमता |
| वेतन (फ्रेशर्स) |
₹22,000 प्रति माह |
| वेतन (2+ वर्ष अनुभव) |
₹25,000 प्रति माह |
| आधिकारिक नोटिस |
पीडीएफ देखें... |