फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk 2023: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने का एक और मौका, इस दिन तक बढ़ाई गई समय सीमा

Fri, 08 Dec 2023 10:21 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Clerk 2023: एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स या एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब नीचे बताई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SBI Clerk 2023 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स या एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों के पास अब आवदेन करने का एक और मौका है। इच्छुक उम्मीदवार अब नीचे बताई तारीख तक आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन तक करें आवेदन

एसबीआई ने क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन विंडो की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है। प्रारंभिक परीक्षा संभावित रूप से जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित होगी।

आवेदन पत्र में सुधार की तिथि

आवेदक 10 दिसंबर तक आवेदन पत्र को संपादित भी कर सकते हैं। आवेदन पत्र को प्रिंट करने के लिए उम्मीदवारों के पास 25 दिसंबर तक का समय होगा। कुल 8,283 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

आयुसीमा

आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2023 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2003 के बाद का नहीं होना चाहिए, दोनों दिन मिलाकर।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। लेकिन, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम, डीईएसएम को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। यदि लागू हो तो उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा और एसबीआई प्रशिक्षुता प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें