कितने पद भरे जाएंगे?
यह भर्ती अभियान सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2,050 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू और बैंक की अन्य निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
इंटरव्यू के लिए क्या ले जाना होगा?
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे-
- SBI CBO इंटरव्यू कॉल लेटर की प्रिंट कॉपी
- वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र
- शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियां
- अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- कॉल लेटर में बताए गए अन्य आवश्यक दस्तावेज
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद जरूर जांचें ये जानकारी
कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, इंटरव्यू की तिथि, समय, केंद्र और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें। यदि डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो अपने लॉगिन विवरण की दोबारा जांच करें और आधिकारिक भर्ती पोर्टल से फिर प्रयास करें।