फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ILS Scientist Jobs: आईएलएस में निकली वैज्ञानिक-बी, सी और डी पदों पर भर्ती, 56 हजार से 1.77 लाख तक; जानें नियम

Sat, 04 Jul 2026 03:58 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BRIC Recruitment 2026: ब्रिक-इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज, भुवनेश्वर ने वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक-सी और वैज्ञानिक-डी पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से लेकर 1.77 लाख रुपये से अधिक तक का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRIC Vacancy 2026: भुवनेश्वर स्थित BRIC-इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (ILS) ने वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक-सी और वैज्ञानिक-डी के कुल 5 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती जीवन विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है।

विज्ञापन


उपलब्ध रिक्तियों में ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी, ईडब्ल्यूएस, यूआर (अनारक्षित) और एक अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए एक-एक पद निर्धारित किया गया है। इस प्रकार कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन के नियम?

  • वैज्ञानिक-डी पद के लिए उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में एमएससी या समकक्ष डिग्री और कम से कम 9 वर्ष का शोध अनुभव होना चाहिए। संबंधित विषय में पीएचडी तथा उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • वैज्ञानिक-सी पद के लिए प्रथम श्रेणी में एमएससी या समकक्ष डिग्री के साथ कम से कम 5 वर्ष का शोध अनुभव आवश्यक है। संबंधित विषय में पीएचडी और अच्छे शोध कार्य का रिकॉर्ड वांछनीय है।
  • वैज्ञानिक-बी पद के लिए प्रथम श्रेणी में एमएससी या समकक्ष डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का शोध अनुभव होना चाहिए। पीएचडी डिग्री और उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन

कितनी होनी चाहिए आयु?

आईएलएस वैज्ञानिक भर्ती 2026 में अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। वैज्ञानिक-बी पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, वैज्ञानिक-सी के लिए 40 वर्ष और वैज्ञानिक-डी के लिए 45 वर्ष तय की गई है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 और ओबीसी वर्ग के लिए ₹600 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें