फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO Final Result: एसबीआई सीबीओ का फाइनल रिजल्ट घोषित, फटाफट करें डाउनलोड करें पीडीएफ

Sat, 25 Jul 2026 01:00 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI CBO Final Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI CBO Final Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद बैंक ने चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर चयन की स्थिति जांच सकते हैं।

विज्ञापन


अंतिम मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अब बैंक की ओर से आगे की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए SBI के करियर पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

इस भर्ती के तहत सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,273 पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार 1 जुलाई 2026 को हुए थे। सभी चरणों के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद SBI ने 24 जुलाई 2026 को अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कैसे होगा चयन?

SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पद पर चयन चार चरणों के आधार पर किया जाता है। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होती है। इसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के आवेदन और दस्तावेजों की स्क्रीनिंग की जाती है, ताकि उनकी पात्रता और अनुभव की जांच की जा सके।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग के बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चरण में स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (Local Language Proficiency Test) आयोजित की जाती है। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाता है।

कितना मिलेगा वेतन?

विवरण वेतन
प्रारंभिक मूल वेतन 48,480 प्रति माह
वेतनमान (Pay Scale) 48,480 - 50,480 - 52,480 - 54,480 - 56,480 - 58,480 - 60,480 - 62,480 - 64,820 - 67,160 - 69,840 - 72,520 - 75,200 - 77,880 - 80,560 – 83,240 - 85,920
अतिरिक्त लाभ 2 अग्रिम वेतन वृद्धि
ग्रेड जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I)

चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधा और अन्य बैंकिंग भत्ते भी मिलेंगे।

विज्ञापन

SBI CBO Final Result 2026: कैसे करें चेक?

  • SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
  • अब "Current Openings" सेक्शन खोलें।
  • Circle Based Officer (CBO) Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • "Final Result" लिंक चुनें।
  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें।
  • PDF खोलकर Ctrl + F दबाएं।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • यदि रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो आपका चयन हो गया है।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें