मास्टर प्रश्न पत्र के आधार पर ही दर्ज करें आपत्ति
बोर्ड ने बताया है कि परीक्षा में उम्मीदवारों को अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र दिए गए थे। इसलिए किसी उम्मीदवार के प्रश्न पत्र में प्रश्नों और उत्तर विकल्पों का क्रम, वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र से अलग हो सकता है।
ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आपत्ति दर्ज करते समय केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या और उत्तर विकल्पों के क्रम को आधार बनाएं। आपत्ति दर्ज करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।