फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TNPSC Group 4 2019: नोटिफिकेशन हुई जारी, ये रही जानकारी

Fri, 07 Jun 2019 05:30 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग यानी TNPSC ने समूह 4 के लिए एक अधिसूचना जारी की है। बता दें, अधिसूचना 7 जून, 2019 को जारी की गई है। राज्य आयोग संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-IV 2019 में शामिल पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन


खास बात यह है कि आयोग ने इस नोटिफिकेशन को न्यूजपेपर क जरिये उम्मीदवारों तक पहुंचाया है।

परीक्षा 1 सितंबर, 2019 को आयोजित होने वाली है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जून, 2019 से उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2019 है। टीएनपीएससी ग्रुप 4 परीक्षा 2019 परीक्षा से संबंधित विवरण, जिसमें शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना, शुल्क का भुगतान और अन्य विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई, 2019 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

2017 में जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ग्रुप 4 के लिए आवश्यक न्यूनतम शिक्षा योग्यता 10वीं पास या 10 + 2 पास तय की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें