फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP & Technician DV 2019: उम्मीदवारों की लिस्ट हुई जारी, यहां है सीधा लिंक

Fri, 07 Jun 2019 12:59 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RRB Recruitment
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 5 जून, 2019 को सहायक लोकोमोटिव पायलट और तकनीशियन की भर्ती 2018 के लिए कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट की घोषणा की थी और अब सभी आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि दस्तावेज सत्यापन दौर भर्ती अभियान का चौथा और अंतिम दौर है। पहला चरण जुलाई और अगस्त 2018 के महीनों में आयोजित किया गया था और दूसरा चरण जनवरी 2019 में आयोजित किया गया था। सभी उम्मीदवार जिन्होंने दोनों परीक्षाओं को पास किया था, वे 10 मई से 21 मई, 2019 तक योग्यता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

आरआरबी ने 4 जून को अपने स्कोर और योग्यता की स्थिति की जांच करने के लिए उम्मीदवारों के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया था।

आरआरबी द्वारा ग्रुप सी एएलपी, तकनीशियन और ग्रुप डी भर्ती के लिए अधिसूचना फरवरी 2018 में ग्रुप सी और 62,990 पदों के लिए जारी की गई थी। बाद में ग्रुप सी के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 64,037 पदों पर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा लिंक-

 

  1. आरआरबी चेन्नई
  2. आरआरबी अहमदाबाद
  3. आरआरबी अजमेर
  4. आरआरबी इलाहाबाद
  5. आरआरबी बैंगलोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें