फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA DU Recruitment 2021: डीयू में गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों की पर भर्ती शुरू

Thu, 25 Feb 2021 06:24 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
NTA DU Recruitment 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती - फोटो : अमर उजाला
2021 NTA DU Recruitment Vacancy: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में 50 से अधिक गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों की पर भर्ती निकली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी डीयू में भर्ती का जिम्मा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए को सौंपा गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना भी जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनटीए डीयू भर्ती 2021 के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और पदों का विवरण आदि इस खबर में दिए गए है। साथ ही इन पदों पर आवेदन के लिए सीधा लिंक भी इस खबर में दिया गया है। 

एनटीए डीयू भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण तिथियां 
  • आवेदन की प्रारंभ होने की तिथि :  23 फरवरी, 2021
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 16 मार्च, 2021
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 17 मार्च, 2021
एनटीए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भर्ती के 1145 पदों का पूरा विस्तृत विवरण, उन पदों के लिए योग्यता मानदंड एवं पात्रता नियमों तथा इन पदों पर चयन प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी अगली स्लाइड में दी गई है। इसके लिए आगे पढ़े पर क्लिक करें।  
विज्ञापन

2 of 3
डीयू कैंपस
एनटीए डीयू भर्ती 2021 रिक्तियों का विवरण
  1. जूनियर सहायक - 236
  2. टेलीफोन ऑपरेटर - 08
  3. सहायक - 80
  4. आशुलिपिक/ स्टेनोग्राफर - 77
  5. योग आयोजक - 01
  6. वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक - 05
  7. नर्स - 07
  8. सहायक प्रबंधक गेस्ट हाउस - 01
  9. जूनियर इंजीनियर सिविल - 05
  10. जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल - 05
  11. सहायक सुरक्षा अधिकारी - 04
  12. वरिष्ठ सहायक - 45
  13. हिंदी अनुवादक - 02
  14. व्यक्तिगत सहायक - 09
  15. प्रोफेशनल असिस्टेंट - 16
  16. सामाजिक कार्यकर्ता - 03
  17. फिजियोथेरेपिस्ट - 02
  18. एक्स-रे तकनीशियन - 02
  19. बागवानी विशेषज्ञ- 01
  20. वरिष्ठ तकनीकी सहायक विभागीय - 58
  21. सहायक अभिलेखागार - 01
  22. खेल कोच - 01
  23. सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट - 17
  24. फार्मासिस्ट - 05
  25. तकनीकी सहायक कंप्यूटर - 19
  26. तकनीकी सहायक स्वास्थ्य केंद्र - 02
  27. सांख्यिकीय सहायक - 02
  28. तकनीकी सहायक विभागीय - 51
  29. स्वच्छता निरीक्षक - 01
  30. तबला वादक - 12
  31. पखावज वादक - 01
  32. सारंगी वादक - 02
  33. वायलिन वादक - 02
  34. मृदंगम वादक - 01
  35. हारमोनियम वादन - 01
  36. तानपुरा वादक - 04
  37. प्रयोगशाला सहायक - 53
  38. कार्य सहायक - 03
  39. सहायक : स्टोर  - 02
  40. सेल्समैन डीएचएमआई - 02
  41. पुस्तकालय सहायक -05
  42. निजी सचिव - 02
  43. सुरक्षा अधिकारी - 01
  44. जूनियर सहायक : स्टोर - 01
  45. जूनियर वर्क असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सर्विस) - 35
  46. लाइब्रेरी अटेंडेंट - 109
  47. स्वास्थ्य अटेंडेंट  - 18
  48. प्रयोगशाला अटेंडेंट - 152
  49. इंजीनियरिंग अटेंडेंट - 52
  50. चिकित्सा अधिकारी - 15
  51. सहायक रजिस्ट्रार - 06
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
ये है चयन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों पर चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी  यानी एनटीए की ओर से आयोजित ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

योग्यता एवं पात्रता 
प्रत्येक पद के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंड दूसरों से अलग हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

बोर्ड परीक्षाओं और रिजल्ट तथा शिक्षा संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें