फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: आठवीं और दसवीं पास के लिए 3500 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Thu, 25 Feb 2021 12:30 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरियां 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Sarkari Naukri 2021: आठवीं और दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां मल्टी टास्किंग से लेकर डाक विभाग और एसबीआई में निकली हैं। सारे विभागों में मिलाकर 3500 से ज्यादा नौकरियां इस वक्त आठवीं और दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। त्रिपुरा में जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2500 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। वहीं, भारतीय डाक के दिल्ली सर्कल ने दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इसी तरह से आरबीआई ने भी दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 800 से ज्यादा नौकरियां निकाली हैं। आइए अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में जानते हैं..

नौकरी की लाइव खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरियां
दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1074 नौकरियां निकली हैं। अगर बात भारतीय डाक के दिल्ली सर्कल की करें तो यहां दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 233 नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां दिल्ली सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक के पदों की हैं। जिनके लिए आवेदन में बस एक ही दिन बचा है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

इसे भी पढ़ें-UP TGT PGT Recruitment 2021: खुशखबरी! शिक्षकों के 15508 पदों पर होने जा रही हैं


 
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये रिक्तियां दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकाली हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.gov.in के जरिए 15 मार्च से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा अप्रैल महीने में होगी। यह परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 841 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल 841 रिक्तियों में से 454 रिक्तियां जनरल श्रेणी और 211 रिक्तियां ओबीसी, 76 रिक्तियां ईडब्ल्यूएस व 75 रिक्तियां एसटी एवं 25 रिक्तियां एससी श्रेणी की हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह पांच सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी


 
विज्ञापन

4 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरियां
त्रिपुरा के जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन नौकरियों के लिए आठवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां मल्टी टास्किंग के पदों की हैं। इच्छुक अभ्यर्थी डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लानिंग (डीईएसएमपी), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें