फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE: दिल्ली पुलिस, RBI, रेलवे सहित अन्य जगहों पर मौके, भर्तियों के लिए करें आवेदन

Tue, 24 Dec 2019 03:23 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • RBI में नौकरी पाने के लिए आवेदन शुरू
  • रेलवे में कई पदों पर भर्तियां 
  • BECIL में अधिकारी के पदों पर होंगी नियुक्तियां
  • अन्य विभागों में हो रहीं भर्तियाें के बारे में लें जानकारी
Sarkari jobs 2019 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे से लेकर बीईसीआईएल समेत कई विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। ये भर्तियां राज्यों और केंद्रों में हो रही हैं। लेकिन इनकी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अलग से किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। हम यहां आपको इन सभी भर्तियों की पूरी दे रहे हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:39 PM, 24-Dec-2019

भारतीय वायु सेना ने एयरमैन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां एयरमैन ग्रुप एक्स ट्रेड, ग्रुप वाई ट्रेड, भारतीय वायु सेना पुलिस, भारतीय वायु सेना सुरक्षा और संगीकार ट्रेड में की जाएंगी।

आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

05:33 PM, 24-Dec-2019

Central Railway Recruitment 2020: सेंट्रल रेलवे भर्ती 2020: सेंट्रल रेलवे में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 2562 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 जनवरी 2020 तक या उससे पहले पदों पर आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

04:24 PM, 24-Dec-2019

Sainik School Sambalpur Recruitment 2019: सैनिक स्कूल संबलपुर (ओडिशा) नौकरी अधिसूचना: सैनिक स्कूल संबलपुर (ओडिशा) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असिस्ट मास्टर, यूडीसी, एलडीसी, ड्राइवर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
03:21 PM, 24-Dec-2019

ONGC OMPL Recruitment 2020

ओएनजीसी ओएमपीएल भर्ती 2020 : ओएमपीएल, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) की एक संयुक्त सहायक कंपनी में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि इंजीनियर और एक्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
 
नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

12:42 PM, 24-Dec-2019

kRCL Recruitment 2019

KRCL Recruitment 2019: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) नौकरी अधिसूचना: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि उप मुख्य अभियंता और सहायक अभियंता पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) भर्ती 2020 के लिए 10 जनवरी 2020 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
11:54 AM, 24-Dec-2019

AIR INDIA Recruitment 2019

एयर इंडिया लिमिटेड नौकरी अधिसूचना: एयर इंडिया लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ग्राहक सेवा एजेंट (सीएसए) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र आवेदक 06 जनवरी 2020 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

11:10 AM, 24-Dec-2019

RBI Recruitment 2019

RBI रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असिस्टेंट के 926 पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 16 जनवरी 2020 निर्धारित की गई है। RBI असिस्टेंट ऑनलाइन फॉर्म भरने, आयु सीमा, योग्यता, स्थान के बारे में आधिकारिक अधिसूचना देखें। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

10:06 AM, 24-Dec-2019

Delhi Police Head Constable Recruitment 2020

दिल्ली पुलिस में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 649 हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण 27 जनवरी 2020 तक जारी रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल 2020 रिक्तियों का आवेदन लिंक 28 दिसंबर 2019 को सक्रिय होगा।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

09:31 AM, 24-Dec-2019

Central Railway Recruitment 2020

सेंट्रल रेलवे में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 2562 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 जनवरी 2020 तक या उससे पहले पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के लिए जरूरी योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

09:26 AM, 24-Dec-2019

BECIL Recruitment 2019

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं।  BECIL ने सार्वजनिक स्वास्थ्य नर्स, कैटरिंग सुपरवाइजर, सहायक नर्सिंग मिडवाइफ (एएनएम), ड्रेसर समेत कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

09:14 AM, 24-Dec-2019

Sarkari Naukri LIVE: दिल्ली पुलिस, RBI, रेलवे सहित अन्य जगहों पर मौके, बंपर भर्तियों के लिए ऐसे करें आवेदन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल (जीडी) के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2019 निर्धारित की गई है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें