फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 Live: इन विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरी, जानिए कैसे करना है आवेदन

Tue, 17 Mar 2020 07:09 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Update: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना ज्यादातर लोगों की चाह है।  सभी बस एक मौके की तलाश में है। यहां amarujala.com उन उम्मीदवारों के लिए अनेक मौके लेकर आए हैं। आज की लाइव स्टोरी आपको 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरियों से अवगत कराएगी। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:08 PM, 17-Mar-2020

SSC MTS Recruitment: अगर आप दसवीं पास हैं और नौकरी खोज रहे हैं, तो आने वाले दिनों में आपके लिए हजारों नौकरियां निकलने वाली हैं। ये सारी नौकरियां मल्टी टास्किंग होंगी और इनके लिए लिखित परीक्षा होगी। पिछले साल जब ये सरकारी नौकरियां निकली थी तो 19 लाख से ज्यादा दसवीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

07:07 PM, 17-Mar-2020

गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड में सरकारी नौकरियां निकली हैं और आवेदन की आखिरी तारीख आज है। अगर आप सरकारी नौकरी चाहते हैं तो फौरन इन पदों के लिए अप्लाई करें। यहां 37 पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। ये नौकरियां जीएसईसीएल में इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के पद के लिए निकली हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

04:21 PM, 17-Mar-2020

बिहार में कई पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियों में वेतन मापदंड अलग-अलग हैं। कई पदों के लिए प्रति महीने 50 हजार रुपये तक का वेतन तय किया गया है। इन पदों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।


इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
03:01 PM, 17-Mar-2020

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन हो रही हैं भर्तियां, इन पदों पर नौकरी पाने के लिए करें आवेदन

GMRC Recruitment 2020: गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (GMRC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्ती असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर इंजीनियर और सर्वेयर समेत अन्य पदों पर की जा रही हैं। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल, 2020 है।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

02:07 PM, 17-Mar-2020

Indian Coast Guard: यहां है नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

Indian Coast Guard Recruitment 2020 – भारतीय तट रक्षक भर्ती (Indian Coast Guard) ने यांत्रिक 02/2020 बैच के पदों के लिए आवेदन निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 22 मार्च, 2020 तक पूरा कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
12:46 PM, 17-Mar-2020

BPSC 2020: इस लिंक से बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग भर्ती के लिए करें आवेदन

BPSC Assistant Engineer registration 2020: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग  सहायक अभियंता (सिविल) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन भरने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

11:13 AM, 17-Mar-2020

युवाओं के पास है नौकरी पाने का शानदार मौका, पुलिस विभाग ने मांगे हैं आवेदन

Odisha Police Recruitment 2020 : ओडिशा पुलिस द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के तहत पुलिस ड्राइवर व पुलिस मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग में भर्ती होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां कुल 231 पदों पर कि जाएंगी। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

10:29 AM, 17-Mar-2020

राज्य विद्युत निगम लिमिटेड ने मांगे हैं आवेदन, कई पद हैं खाली

GSECL Recruitment 2020 : गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (GSECL) ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

09:21 AM, 17-Mar-2020

राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी में हो रही हैं भर्तियां, यहां 600 से ज्यादा पद हैं खाली

State Health Society Bihar Recruitment 2020 – राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी, बिहार ने जिला सामुदायिक, दंत स्वास्थिक, दंत चिकित्सा सहायक समेत अन्य कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 17 मार्च, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

08:01 AM, 17-Mar-2020

सुनहरा मौका! 1 लाख रुपये सैलरी वाली 55 सरकारी नौकरियों के लिए शुरू हो गया है रजिस्ट्रेशन

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) ने 55 तकनीकी सहायक, तकनीशियन बी और वैज्ञानिक / इंजीनियर पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को महीने में डेढ़ लाख रुपये से भी ज्यादा सैलरी मिलेगी। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

08:01 AM, 17-Mar-2020

स्नातकों के लिए निकली है सरकारी नौकरी, सैलरी 1 लाख रुपये

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 21 वरिष्ठ निजी सहायक पदों के लिए नौकरी निकाली है। जो अभ्यर्थी स्नातक हैं, वो इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 35,400 रुपये से लेकर 112400 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

08:01 AM, 17-Mar-2020

ट्रेनी के लिए निकली हैं सरकारी नौकरी, यहां पढ़िए कैसे मिलेगी जॉब

हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सरकारी नौकरी निकली हैं। यहां स्नातक और टेक्निशियन में डिप्लोमा किए हुए अभ्यर्थियों के लिए ट्रेनी पोस्टों पर नौकरी निकली हैं। इन नौकरियों के लिए बीई/बीटेक किए हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

07:59 AM, 17-Mar-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: इन विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरी, जानिए कैसे करना है आवेदन

18 से 22 साल की उम्र के नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी निकली है। ये सरकारी नौकरी भारतीय तट रक्षक के यांत्रिक पदों के लिए निकली हैं। इन पदों के लिए वो ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें