फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2020: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो ये संस्थान दे रहे हैं आपको नौकरी का मौका

Mon, 18 May 2020 05:07 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Live 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आज amarujala.com  आपको कुछ ऐसे विभागों में सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे, जिनका आप लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। यहां आपको लोक सेवा आयोग से लेकर टीएमसी और एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड समेत कई अन्य सरकारी विभागों में आवेदन की जानकारी मिलेगी। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:09 PM, 18-May-2020

12वीं पास के लिए भी वन विभाग में नौकरी का मौका, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Karnataka Forest Department Recruitment 2020 : कर्नाटक वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जून, 2020 तक का समय दिया गया है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

03:20 PM, 18-May-2020

दिल्ली सरकार: महिला एवं बाल विकास विभाग में चल रही हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

WCD Delhi Recruitment 2020: महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने पोषण अभियान के तहत कई विभिन्न पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। बता दें कि अधिसूचना के अनुसार कुल 187 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

01:53 PM, 18-May-2020

THSTI: सरकारी नौकरी के लिए आज ही करें आवेदन, सैलरी 47 हजार से ज्यादा

THSTI Recruitment 2020 - ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2020 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
12:41 PM, 18-May-2020

IGNOU में हो रही हैं भर्तियां, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश

IGNOU Recruitment 2020- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने निदेशक, रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पदों पर आवेदन मांगे हैं, वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

11:47 AM, 18-May-2020

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने मांगे हैं आवेदन, यहां क्लर्क, स्टेनोग्राफर, सहायक समेत कई पद खाली

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार सहायक, सीनियर आशुलिपिक, जूनियर आशुलिपिक, एलडीसी के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
10:28 AM, 18-May-2020

सांख्यिकी मंत्रालय में करना चाहते हैं नौकरी, तो युवाओं के पास है बेहतरीन मौका

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रशिक्षण ईकाई के तहत यंग प्रोफेशनल, जूनियर कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और चीफ कंसल्टेंट के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:41 AM, 18-May-2020

TRLM Recruitment 2020: त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (टीआरएलएम) ने एमआईएस असिस्टेंट, अकाउंटेंट, अकाउंट असिस्टेंट, स्टेट मिशन मैनेजर और अन्य कई पदों के लिए 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:13 AM, 18-May-2020

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मांगे आवेदन, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

AIC Recruitment 2020 : एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली, ने अनुबंध के तहत कुछ राज्यों के जिलों में डिस्ट्रिक मैनेजर के कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:09 AM, 18-May-2020

Sarkari Naukri Live 2020: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो ये संस्थान दे रहे हैं आपको नौकरी का मौका

BPSC Recruitment 2020 – बिहार लोक सेवा आयोग, पटना (BPSC ) ने सहायक अभियंता के खाली पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 18 मई, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें