Sarkari Naukri 2020: आजकल बहुत से युवा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। उन्हें सिर्फ आवेदन निकलने का इंतजार होता है परन्तु न जानें ऐसे कितने उम्मीदवार होते हैं जिन्हें समय रहते पता ही नहीं होता कि कब और कहां भर्तियां चल रही हैं। उम्मीदवारों को ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की। अगर आपको समय से पता होगा कि भर्तियां कहां चल रही हैं तो आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे और चयन प्रक्रिया में भी शामिल हो जाएंगे। amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
NBCC में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां इंजीनियर के रिक्त पदों पर निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:01 PM, 13-Nov-2020
युवाओं के लिए नौकरियां, ऑनलाइन इंटरव्यू से होगा चयन
भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने टेक्नीशियन अपरेंटिस और अटेंडेंट ऑपरेटर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर, 2020 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://iffco.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
01:57 PM, 13-Nov-2020
केंद्र सरकार में नौकरी का बेहतरीन अवसर
कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम 2020 (CHSL) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 नवंबर, 2020 से शुरू भी हो चुकी है। इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। उम्मीदवार के लिए 12वीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना अनिवार्य है। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) युवाओं को शानदार मौका दे रहा है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 04 दिसंबर, 2020 से शुरी होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:22 AM, 13-Nov-2020
10वीं पास के लिए बीमा कंपनी में नौकरी
NICL - नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी है। एजेंट के रिक्त पद के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसंबर, 2020 तक या उससे पहले आवेदन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन
10:41 AM, 13-Nov-2020
12वीं पास के लिए शानदार मौका
सीएसबीसी बिहार द्वारा राज्य में 8000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां कराने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:09 AM, 13-Nov-2020
Sarkari Naukri 2020: सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, हाथ से निकल न जाए मौका
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS 2020 - Combined Medical Service) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। ध्यान दें, जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा क्वालिफाई कर ली है, उन्हें अब अगले राउंड यानि इंटरव्यू और पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए उन्हें 24 नवंबर से 04 दिसंबर के बीच डीएएफ फॉर्म भरना होगा। RESULT - डायरेक्ट लिंक