फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 10वीं पास हैं तो करें आवेदन, यहां 1000 पदों पर हो रही हैं भर्तियां

Sun, 06 Sep 2020 05:15 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ICF Recruitment 2020 : इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां कुल 1000 पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही ICF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2020 है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 04 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2020

पदों का विवरण-
पदों का नाम -                                                              पदों की संख्या-

अपरेंटिस (फ्रेशर्स) और अपरेंटिस (पूर्व आईटीआई)              कुल 1000 पद

आयु सीमा-
पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यताएं –
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई आधिकारिक अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करके देखें।

ऐसे करें आवेदन –
इच्छुक उम्मीदवार ICF आधिकारिक वेबसाइट http://www.icf.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा खबर में आगे आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया -
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें