पर्यटन के लिए मशहूर गोवा में कौन नहीं रहना चाहता है। चाहे बात वहां रहने की हो या पैसा कमाने की। अगर गोवा में सरकारी नौकरी करने का मौका मिले तो अमूमन हर कोई हां ही कहेगा, तो समझिए ऐसा मौका गया है। दरअसल, गोवा लोक सेवा आयोग (GPSC) ने अपने नवीनतम भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों और संगठनों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जीपीएससी की ओर से आवेदन पत्र भी जारी किए जा चुके हैं और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2021 तक है।
गोवा लोक सेवा आयोग यानी जीपीएससी की ओर से की जा रही गोवा मेडकिल कॉलेज की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक रिक्त पद के लिए आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। गोवा मेडिकल कॉलेज में 31 रिक्तियों के लिए 24 दिसंबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां आवेदन करने के लिए रिक्तियों का विवरण और आसान चरणों की जांच कर सकते हैं।