फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग दे रहा है नौकरी का मौका, यहां 500 से ज्यादा पदों पर हो रही हैं भर्तियां

Mon, 07 Sep 2020 06:36 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

APSC Recruitment 2020 : असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट आर्किटेक्ट के कई पदों पर आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दिए गए लिंक के माध्याम से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। उम्मीदवार 08 सितंबर, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। 

विज्ञापन


पदों का विवरण :
पदों का नाम :   
     
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट आर्किटेक्ट  

पदों की संख्या :  कुल 577 पद 

महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 24 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 08 सितंबर, 2020

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग - अलग निर्धारित कि गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई संबंधित नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा :
 इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष के पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले असम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.apsc.nic.in/ पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 08 सितंबर, 2020 अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। ध्यान रहे यदि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट भी ले लें। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई संबंधित नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें