LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें... आज आप सीआईएसएफ सीसीएल, वायु सेना, बीपीएससी, यूपीपीसीएल और इंडिया पोस्ट समेत इन विभागों में आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, जनकपुरी, नई दिल्ली में जूनियर रिसर्च फैलो यानी जेआरएफ के पदों पर आवश्यकता है। यहां जूनियर रिसर्च फैलो - फार्मेकोलॉजी और जूनियर रिसर्च फैलो - लाइफ साइंस के पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर सीधे वॉक इन - इंटरव्यू के माध्यम से नियुक्तियां दी जाएंगी। जूनियर रिसर्च फैलो - फार्मेकोलॉजी के पद के लिए साक्षात्कार 25 फरवरी को होंगे, जबकि जूनियर रिसर्च फैलो - लाइफ साइंस के लिए साक्षात्कार 26 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। यह नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 31 हजार रुपए प्रतिमाह के साथ एचआरए भी दिया जाएगा। इन नियुक्तियों पर आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी और योग्यता व पात्रता संबंधी विवरण के लिए संस्थान की वेबसाइट देखें।
05:06 PM, 19-Feb-2021
CISF में नौकरी करने का शानदार मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी भी
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एसआई, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की आज ही आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
03:43 PM, 19-Feb-2021
यूपी एचजेएस भर्ती आवेदन के लिए आज आखिरी मौका
वकीलों के लिए उत्तर प्रदेश में जज बनने का सुनहरा मौका आया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता में एलएलबी के साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 19 फरवरी है। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें।
भारतीय वायुसेना में भर्तियां, 10वीं पास भी करें आवेदन
भारतीय वायुसेना में नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। यहां ग्रुप सी के पदों पर भर्ती शुरू हुई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास से लेकर स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:14 PM, 19-Feb-2021
IOCL: युवाओं के लिए नौकरियां, 12वीं पास भी करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 12वीं पास से लेकर डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवदेन कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक आपको इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मिल जाएंगे। आवेदन लिंक
CCL Recruitment 2021 : अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित
CCL Recruitment 2021: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों का 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी लें।
11:52 AM, 19-Feb-2021
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी
UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां यहां पढ़ें। इससे संबंधित पूरी जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।
(Apply Online)
11:40 AM, 19-Feb-2021
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, तुरंत करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग (दिल्ली) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें।
11:35 AM, 19-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: सीआईएसएफ वायुसेना और सीसीएल समेत यहां निकली हैं भर्तियां
PRO के पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारियों (Public Relation Officer) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवदेन करें।