फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां, 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए ढेरों मौके

Tue, 19 Jan 2021 04:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर कोई मेहनत करता है लेकिन सफलता तब प्राप्त होती है जब सबसे हटकर सोचा जाए। बता दें, नौकरी के लिए जितना महत्वपूर्ण है मेहनत करना उतना ही जरूरी है सही मौके की तालाश करना। अगर समय पर आवेदन न कर पाएं तो की गई मेहनत और तैयारी दोनों का कोई फायदा नहीं है। लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम amarujala.com आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय मौका आपका इंतजार कर रहा है। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:24 PM, 19-Jan-2021

महाराष्ट्र मेट्रो में कई पदों पर नौकरियां, 10वीं पास भी करें आवेदन

MAHA Metro Recruitment 2021: मेट्रो रेल में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) में टेक्नीशियन से लेकर स्टेशन कंट्रोलर, सेक्शन और जूनियर इंजीनियर समेत कई अलग-अलग पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2021 है। इस नौकरी के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

04:00 PM, 19-Jan-2021

देश की टॉप 4 आईटी कंपनियों में जल्द होंगी बंपर भर्तियां

देश की चार बड़ी आईटी कंपनियां 90 हजार से ज्यादा नौकरियां वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देने की तैयारी में हैं। खास बात है कि इन कंपनियों की तैयारी सीधे कैंपस से हायरिंग करने की है। कौन-सी हैं ये चार आईटी कंपनियां और क्या है इनकी योजना, इन सभी जानकारियाों के लिए यहां क्लिक करें।

02:55 PM, 19-Jan-2021

AIIMS में कई पदों पर भर्तियां, इंटरव्यू से ही होगा सेलेक्शन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी ने ट्यूटर, डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 को निर्धारित स्थान पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए समय से पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

विज्ञापन
02:05 PM, 19-Jan-2021

NIHFW में सरकारी नौकरियां, करें आवेदन

NIHFW Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्टेनोग्राफर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत अन्य कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 8वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स तक अप्लाई कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

12:58 PM, 19-Jan-2021

10वीं और 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती, करें आवेेदन

HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 जनववरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें।

विज्ञापन
12:01 PM, 19-Jan-2021

UPPCL: यूपी में एक ऑनलाइन टेस्ट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी

UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

(Apply Online)

11:06 AM, 19-Jan-2021

NHPC: 18 वर्ष की आयु है तो करें निशुल्क करें आवेदन

NHPC Recruitment 2021: एनएचपीसी लिमिटेड (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए ये पढे़ं।

एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

10:14 AM, 19-Jan-2021

CCI Recruitment 2021: आवेदन का आखिरी मौका, आज ही करें पूरा

CCIसीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

09:40 AM, 19-Jan-2021

UPSC: इंटरव्यू से ही होगा सेलेक्शन, करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर (शिपिंग), असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, लें पूरी जानकारी और अभी आवेदन करें।

Apply Online

09:03 AM, 19-Jan-2021

Cochin Shipyard: ऑनलाइन टेस्ट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 77000 तक सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि केवल आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और आपको नौकरी मिल जाएगी। 

(Apply Online)
महत्वपूर्ण जानकारियां

08:02 AM, 19-Jan-2021

Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां, 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए ढेरों मौके

OIL India Recruitment 2021: ऑयल इंडिया (Oil India) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। आईटी इंजीनियर, केमिस्ट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके अलावा अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहींं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें, बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।

एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें