फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE 2021: यूपी, राजस्थान, बिहार सरकार के इन विभागों में निकली हैं नई नौकरियां

Mon, 22 Mar 2021 06:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने  के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं।  तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी दे रहा है। इस जॉब न्यूज लाइव अपडेट में आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें... आज इन विभागों में हैं भर्ती आवेदन का मौका ...
 
विज्ञापन
sarkari naukri live : सरकारी नौकरी जॉब न्यूज लाइव अपडेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:48 PM, 22-Mar-2021

बीईसीआईएल के पदों पर आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के विभिन्न पदों पर आवेदन हेतु अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं वर्कर के पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 8वीं/ 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा/ बीएससी नर्सिंग/ एमएससी नर्सिंग/ जीएनएम कोर्स/ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। 

06:03 PM, 22-Mar-2021

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के विभिन्न पदों पर हो रही हैं भर्तियां

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक अटेंडेंट, तकनीशियन और नर्स के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 15 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

05:04 PM, 22-Mar-2021

इसरो के तहत वीएसएससी के इन पदों पर 5 अप्रैल तक करें आवेदन

इसरो के तहत विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के विभिन्न पदों पर 5 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग के लिए आवेदन नि:शुल्क है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार होगा।

विज्ञापन
04:05 PM, 22-Mar-2021

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में फायरमैन, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन की जरूरत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तहत विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक वीएसएससी ने फायरमैन ए, फार्मासिस्ट ए और लैब तकनीशियन ए के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 22 मार्च यानी आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

03:09 PM, 22-Mar-2021

यूपी बिजली विभाग की भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में काफी समय से अटकी 2019 की भर्ती परीक्षा पांच अप्रैल, 2021 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

विज्ञापन
02:38 PM, 22-Mar-2021

म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों पर भर्ती

इसमें से फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं।  

02:37 PM, 22-Mar-2021

शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती, न्यूनतम योग्यता 12वीं पास

टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

01:21 PM, 22-Mar-2021

उत्तर प्रदेश पुलिस में 9534 पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। 

12:48 PM, 22-Mar-2021

आईटीआई पास होना जरूरी

जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

12:44 PM, 22-Mar-2021

रेलवे भर्ती : 08वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर नौकरियां

भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये वेल्डर के आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 

11:38 AM, 22-Mar-2021

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी तीन मई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।  

11:09 AM, 22-Mar-2021

उप सचिव पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन  के लिए दो महीने का वक्त है।  

09:49 AM, 22-Mar-2021

27-28 मार्च को होगी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी, 2021 से शुरू की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।

08:35 AM, 22-Mar-2021

बिहार : प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को होगी

BPSC Project Manager Prelims Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार को अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें  बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल, 2021 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा पांच अप्रैल को शेड्यूल की गई थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है।


 
 

07:36 AM, 22-Mar-2021

यहां से लें अधिक जानकारी

भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के बारे में जानने के लिए https://energy.rajasthan.gov.in  पर विजिट कर सकते हैं।

07:31 AM, 22-Mar-2021

आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च

आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2021 है। चयनित आवेदकों की भर्ती सरकार की पांच कंपनियों - राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) में की जाएगी। 

07:18 AM, 22-Mar-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: यूपी, राजस्थान, बिहार सरकार के इन विभागों में निकली हैं नई नौकरियां

राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में 2370 पदों पर भर्ती राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें