12:18 PM, 08-Mar-2021
जिला न्यायालय में भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
जिला न्यायालय में चपरासी के 31 पदों पर 5 मार्च, 2021 से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की भर्ती बेलगाम (कर्नाटक) के जिला न्यायालय में की जाएगी। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए 25 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 28,950 तक की सैलरी दी जा सकेगी।