फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: आठवीं और दसवीं पास युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का मौका

Mon, 15 Mar 2021 06:12 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
 
विज्ञापन
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:55 PM, 15-Mar-2021

मद्रास हाईकोर्ट में नौकरियां
मद्रास हाईकोर्ट में 367 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। ये रिक्तियां ऑफिस असिस्टेंट, चोबदार, कुक, वाटरमैन, रूम ब्वॉय, वाचमैन, बुक रेस्टोरर व लाइब्रेरी अटेंडेंट आदि पदों की हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

05:16 PM, 15-Mar-2021

सेना में भर्ती होने का मौका
उत्तर प्रदेश के युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का मौका है। यहां सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ में सेना रैली आयोजित हो रही है।सिपाही जीडी, सिपाही जीडी (एसटी उम्मीदवार), सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट इत्यादि पदों के लिए रैली का आयोजन होगा। सिपाही ट्रेड्समैन के लिए आठवीं व दसवीं पास अभ्यर्थी  रैली में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस सेना रैली में भाग लेने के लिए 26 मार्च तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

04:41 PM, 15-Mar-2021

ऐसे डाउनलोड करें SSC JE पेपर 2 एडमिट कार्ड 2019
-सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssckkr.kar.nic.in, sscnwr.org, ssc-cr.org है।
-यहां होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको रोल नंबर और जन्मतिथि आदि विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
04:38 PM, 15-Mar-2021

एसएससी जेई के प्रवेश पत्र जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए जूनियर इंजीनियर (SSC JE) पेपर 2 प्रवेश पत्र 2019 जारी कर दिया है। कर्नाटक, केरल, उत्तर पश्चिम, पश्चिम और सेंट्रल क्षेत्रों के लिए एसएससी जेई प्रवेश पत्र 2019 जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी क्षेत्रीय वेबसाइटों के जरिए एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे स्टेप्स के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

02:39 PM, 15-Mar-2021

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है। संस्थान द्वारा 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए  www.rcb.res.in  पर विजिट कर सकते है।

विज्ञापन
02:14 PM, 15-Mar-2021

ओडिशा हाईकोर्ट ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन

ओडिशा हाईकोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 202 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस हेतु कोर्ट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर चुके और कम्प्यूटर एप्लिकेशन का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले युवा, इन पदों के लिए योग्य होंगे। इस हेतु योग्य अभ्यर्थी 20 मार्च, 2021 रात 11:59 तक नीचे दिए गए लिंक/आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पढ़िए विस्तार से...  

01:38 PM, 15-Mar-2021

आईआईटी में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती  

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, कानपुर में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद ग्रेड-I के हैं। यहां तीन पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इस पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक होगा। इन पदों पर अर्थ साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईआईटी, कानपुर की वेबसाइट www.iitk.ac.in पर विजिट करें। या विस्तार से यह खबर पढ़ें ...

12:51 PM, 15-Mar-2021

बिहार में निकली हैं  2300 से ज्यादा नौकरियां 

बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 2300 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  25 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...

12:17 PM, 15-Mar-2021

मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्तियां

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021  है।  इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें। 
 

11:35 AM, 15-Mar-2021

विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक पदों पर भर्ती

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MAHADISCOM) ने विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बारहवीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।

10:29 AM, 15-Mar-2021

भारतीय सेना के तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु करें आवेदन

भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक 26 मार्च, 2021 तक भारतीय सेना टीजीसी-2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2021 से शुरू होगा। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर योग्यता, वेतन आदि की जानकारी हासिल कर लें। 
 

09:24 AM, 15-Mar-2021

शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती, न्यूनतम योग्यता 12वीं पास

टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
 

08:53 AM, 15-Mar-2021

रेलवे भर्ती : 08वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर नौकरियां

भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये वेल्डर के आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

07:34 AM, 15-Mar-2021

27-28 मार्च को होगी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी, 2021 से शुरू की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। 
 

07:14 AM, 15-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021: आठवीं और दसवीं पास युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का मौका

राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में 2370 पदों पर भर्ती
राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2021 है। चयनित आवेदकों की भर्ती सरकार की पांच कंपनियों - राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) में की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के बारे में जानने के लिए पढ़िए विस्तार से ...  

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें