फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 LIVE: डाक विभाग, CRPF समेत अनेक जगहों पर भर्तियां

Mon, 17 Feb 2020 05:20 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live : मौका कब हाथों से निकल जाता है पता ही नहीं चलता। ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की। अगर आपको पहले से ही पता होगा कि भर्तियां कहां चल रही हैं तो आप समय रहते उसकी तैयारी कर लेंगे और चयन प्रक्रिया में भी शामिल हो जाएंगे। इसमें हम आपके काम आ सकते हैं। नौकरी पाने के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। एसएससी हो या रेलवे, पीएससी हो या नेवी, आपको आवेदन लिंक के साथ विज्ञापन लिंक भी यहां मिलेगा। amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:19 PM, 17-Feb-2020

CGVYAPAM Assistant Recruitment 2020: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) भर्ती में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट, लेखक आदि के 144 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे।  

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

04:48 PM, 17-Feb-2020

West Central Railway 2020 : पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) में हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए अब पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2020 निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

04:10 PM, 17-Feb-2020

PSC: प्रोफेसर बनने का मौका, सीधे हो रही हैं भर्तियां

GPSC (Goa Public Service Commission) Professor Recruitment 2020: गोवा लोक सेवा आयोग (GPSC) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी, 2020 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।


इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
03:05 PM, 17-Feb-2020

FACT Apprentice Recruitment 2020: एफएसीटी में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ट्रेड अपरेंटिस के अनेक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2020 निर्धारित की है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:58 PM, 17-Feb-2020

AIIMS Delhi MLT Recruitment 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) ने विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर के पदों से लेकर स्टेनो समेत अनेक पदों पर हो रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:36 PM, 17-Feb-2020

ISRO में 10वीं-12वीं पास लेकर स्नातकों के लिए नौकरी, बंगलूरू में रहने का मौका

ISRO में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 182 टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट समेत अनेक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:49 AM, 17-Feb-2020

BECIL Recruitment 2020 : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत सर्वेयर और प्रोग्रामर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2020 निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:44 AM, 17-Feb-2020

BPSC (Bihar Public Service Commission) Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। बिहार सरकार ने आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:02 AM, 17-Feb-2020

स्नातकों की सीधी हो रही हैं भर्तियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क

CVPP Recruitment 2020: चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट (CVPP- Chenab Valley Power Projects) में अनेक पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। आपको बता दें कि अपरेंटिस के 10 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 25 फरवरी 2020 तय है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:35 AM, 17-Feb-2020

उत्तर प्रदेश में 1954 पदों पर बंपर भर्तियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क

UPSRLM Recruitment 2020: यूपीएसआरएलएम यानी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 1905 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2020 निर्धारित की गई है। पदों पर आवेदन 15 फरवरी से कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:28 AM, 17-Feb-2020

स्नातकों के लिए भर्तियां, आज है आवेदन का अंतिम दिन

BECIL Recruitment 2020: बीईसीआईएल में ड्राफ्ट्समैन के 04 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:22 AM, 17-Feb-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE: 10वीं-12वीं पास के साथ स्नातकों को आसानी से मिलेगी सरकारी नौकरी

Postal Circle Recruitment 2020 : पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि एमटीएस के कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 17 फरवरी, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें