फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका, कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां; अभी करें अप्लाई

Tue, 10 Oct 2023 03:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: पुलिस, मेडिकल, टीचिंग, बैंकिंग और रेलवे सहित अलग-अलग सरकारी विभागों में भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी हासिल करने का ये सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:04 PM, 10-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा 2024

IAF Agniveervayu 2023: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु की ऑनलाइन परीक्षा के लिए परीक्षा शहर और तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी हासिल कर सकते हैं। परीक्षा तिथि से 24-48 घंटे पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी।

02:56 PM, 10-Oct-2023

Sarkari Job 2023: एनटीपीसी में भर्ती

NTPC EET Recruitment 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET) के पदों पर GATE-2023 के माध्यम से भर्ती हो रही है। गेट परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

11:45 AM, 10-Oct-2023

Teaching Jobs 2023: ओडिशा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में जूनियर शिक्षक भर्ती

OSEPA Odisha Junior Teacher Recruitment 2023: ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 10 अक्तूबर को बंद कर देगा। 20 हजार पदों पर यह भर्ती होनी है।...अधिक पढ़ें

विज्ञापन
10:57 AM, 10-Oct-2023

SSC Jobs 2023: एसएससी हिन्दी अनुवादक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

SSC JHT Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कुछ क्षेत्रों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

10:43 AM, 10-Oct-2023

Government Jobs 2023: यूपी में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 700 से भी अधिक पदों पर भर्ती अभियान चलाया गया था। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवदेन करने की आज अंतिम तिथि है। 12वीं पास भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें

विज्ञापन
09:30 AM, 10-Oct-2023

Sarkari Job 2023: लोक सेवा आयोग में संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती

UPSC Combined Geo Scientist Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट और केमिस्ट ग्रुप ए के कुल 56 पदों के लिए यह भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है। एससी, एसटी और बेंचमार्क विकलांगता श्रेणियों से संबंधित महिला उम्मीदवारों और आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।...अधिक पढ़ें

08:52 AM, 10-Oct-2023

BPSC School Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती का परिणाम

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) आज, 10 अक्तूबर को बिहार शिक्षक भर्ती (TRE) का रिजल्ट जारी कर सकता है। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पहले कहा था कि BPSC School Teacher Result 2023 आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर अक्तूबर के मध्य में घोषित किया जाएगा।

08:45 AM, 10-Oct-2023

Sarkari Naukari 2023: उत्तराखंड में कृषि विभाग में ग्रुप सी की भर्ती

UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कृषि/बागवानी/पशुपालन विभाग की संयुक्त ग्रुप सी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुरू कर दी है। यूकेपीएससी की इस भर्ती का लक्ष्य 645 पदों को भरने का है। इसके लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं।...अधिक पढ़ें

08:34 AM, 10-Oct-2023

Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका, कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां; अभी करें अप्लाई

UPPSC Samiksha Adhikari, Sahayak Samiksha Adhikari Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 411 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदक की आयु न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 40 वर्ष हो, स्नातक की डिग्री हो।...अधिक पढ़ें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें