UPSSSC 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
UPSSSC ANM Result 2021-22 Declared: उत्तर प्रदेश में एएनएम भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। यूपीएसएसएससी की ओर से एएनएम भर्ती 2021 की परीक्षा का डीवी राउंड पूरा होने के बाद नतीजे घोषित कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती 2021-22 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।