फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी 2022 स्थगित, अब इस महीने में होगी पात्रता परीक्षा

Mon, 08 Aug 2022 04:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC UP PET 2022 Postponed: आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती पात्रता परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना मेें कहा गया है कि परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC UP PET 2022 Postponed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPPET), 2022 को टाल दिया गया है। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन

आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती पात्रता परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है। इस साल पात्रता परीक्षा के लिए इस साल 37 लाख 63 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।  

Trending Videos

अब अक्तूबर माह में किया जाएगा यूपी पीईटी का आयोजन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जानकारी दी गई कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPPET), 2022 का आयोजन अब अक्तूबर माह में किया जाएगा। यूपी पीईटी परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को आायोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहले 18 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई थी। 

वेबसाइट पर जारी होगी आधिकारिक अपडेट की सूचना

जिन उम्मीदवारों को इस साल प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, 2022 में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे इस भर्ती से संबंधित अपडेट को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस अधिसूचना में पीईटी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की संशोधित एवं नवीनतम जानकारी दी गई है।  
 

उत्तर प्रदेश में ग्रुप सी की भर्तियों के लिए जरूरी

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPPET) बेहद ही महत्वपूर्ण है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो PET में शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन

इस परीक्षा का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। इससे पहले यह परीक्षा 24 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी और इसके स्कोर कार्ड 28 अक्तूबर, 2021 को जारी किए गए थे। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें