इन पदों पर होगी भर्ती
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 333 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी मोड की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर, ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (बॉयलर ऑप्टर), माइनिंग फोरमैन, सर्वेयर, फायर ऑपरेटर (ट्रेनी) और ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। वहीं, उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क भी पदों के अनुसार मांगे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर लें-
SAIL Recruitment 2022
इस तारीख तक कर लें आवेदन
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी की गई एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।