UPRVUNL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश में अच्छा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल और फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 19 सितंबर, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक हैं. वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया....
UPRVUNL Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 27 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (प्रशिक्षु) सिविल के पद के लिए हैं और चार रिक्तियां फार्मासिस्ट के पद के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
UPRVUNL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
- फार्मासिस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल से पंजीकृत फार्मासिस्ट का डिप्लोमा होना चाहिए।
- जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल : उम्मीदवार को राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का पूरा ज्ञान होना चाहिए। यदि उम्मीदवार ने हिंदी में हाई स्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, तो उसे रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होगा।
UPRVUNL Recruitment 2022: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जुलाई 2022 तक न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के लिए अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1,180 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 826 रुपये का शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 12 रुपये का शुल्क देना होगा। भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44,900 और फार्मासिस्ट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
UPRVUNL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JE और Pharmacists भर्ती के लिए पंजीकरण से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
- अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।