फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Jobs: 10वीं-12वीं के लिए दिल्ली के इस बड़े अस्पताल में नौकरी का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन

Wed, 11 Oct 2023 06:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Safdarjung Hospital Recruitment 2023: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र की नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Safdarjung Hospital Recruitment 2023: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती चल रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vmmc-sjh.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के तहत सफदरजंग अस्पताल में 909 पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती की जानी है। पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना आवेदन करने से पहले जरूर देखें। 

  • परिवार कल्याण विस्तार शिक्षक 02 पद

  • कम्प्यूटर 01 पद

  • रेडियोग्राफर 22 पद

  • एक्स-रे सहायक 18 पद

  • ईसीजी तकनीशियन 11 पद

  • मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट 159 पद

  • जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट 51 पद

  • फार्मासिस्ट 13 पद

  • फिजियोथेरेपिस्ट 42 पद

  • ऑपरेशन थिएटर अटेंडेंट 20 पद

  • नर्सिंग अटेंडेंट 218 पद

  • ऑपरेशन थियेटर सहायक 274 पद

आवेदन शुल्क

सफदरजंग अस्पताल भर्ती 2023 के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 26 अक्तूबर 2023 को 23.00 बजे तक कर सकते हैं।

आयुसीमा

सफदरजंग अस्पताल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25-30 वर्ष (पदानुसार) होनी चाहिए। आयु की गणना 25 अक्तूबर 2023 के मुताबिक की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा भरी गई जन्म तिथि और मैट्रिक या समकक्ष/जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज की गई तारीख को सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली द्वारा आयु निर्धारित करने के लिए स्वीकार किया जाएगा और परिवर्तन के लिए किसी भी बाद के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

सफदरजंग अस्पताल भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को तीनों ही चरण पास करना होगा।

  • लिखित परीक्षा

  • दस्तावेज़ सत्यापन

  • मेडिकल जांच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें