RSSB VDO Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बीच बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक राज ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से दिव्यांगजन (PH) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की है।
PH अभ्यर्थियों के लिए आवेदन में विशेष सावधानी अनिवार्य
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक राज ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि PH श्रेणी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरते समय पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विशेष मेडिकल बोर्ड द्वारा उनकी दिव्यांगता की जांच की जाएगी। यह जांच दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उम्मीदवार की दिव्यांगता प्रतिशत निर्धारित सरकारी मानकों से कम पाई जाती है, तो उसे केवल PH श्रेणी से ही नहीं, बल्कि अन्य आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी आदि में भी अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल सत्यापन योग्य और वास्तविक दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदन करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी या निरस्तगी का सामना न करना पड़े।