27 जून से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान हाईकोर्ट की ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 27 जून 2025 से दोपहर 1 बजे शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
पदों का विवरण
राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के कुल 5728 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के 5670 पद शामिल हैं, जिनके लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, ड्राइवर के 58 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 12वीं पास होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
| पद का नाम |
पद संख्या |
योग्यता |
| ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) |
5670 |
10वीं पास |
| ड्राइवर |
58 |
12वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंस |
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण के अंतर्गत आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को भी 5 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
राजस्थान हाईकोर्ट ग्रुप डी और ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर ओबीसी और राजस्थान के बाहर के आवेदकों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के राजस्थान निवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को केवल 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।