RSMSSB VDO Final Result: 5396 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी परीक्षा
रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के लिए राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम, 2014 के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा-2021 के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के 4557 एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए 839 कुल 5396 पदों का परिणाम दिनांक 29 नवंबर, 2022 को जारी किया गया था। गैर अनुसूचित क्षेत्र के 4557 पदों पर पात्र पाए गए 4070 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 839 पदों पर पात्र पाए गए 704 कुल 4774 अभ्यर्थियों का श्रेणीवार वरीयता क्रम से बोर्ड द्वारा अंतिम रूप से चयन कर अभिशंषा की जाती है।