राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कुल 88 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के पदों को भरा जाएगा।
निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/यांत्रिक अभियांत्रिकी में डिग्री होना जरूरी है साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।
निर्धारित पदो के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गयी है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है। इन पदो के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300 रुपये से 34,800 रुपये और 3,600 ग्रेड पे दिये जाने का प्रावधान है।