फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र कल होगा जारी, जानें एग्जाम का समय; 3705 पदों पर होगा चयन

Tue, 12 Aug 2025 01:30 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Patwari Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कल पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 17 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Patwari Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 13 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे। यह भर्ती सीईटी स्नातक पात्रता प्राप्त उम्मीदवारों के लिए है और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 3705 पटवारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा पहले 11 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन आवेदन विंडो दोबारा खोलने के फैसले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।  

परीक्षा तिथि और समय

बोर्ड पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित करेगा। पहली पारी सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। इस बार परीक्षा में 6.50 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग लेंगे, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा परीक्षा पैटर्न?

पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र 3 घंटे का होगा, जिसमें कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 300 अंकों की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती होगी। हर प्रश्न के लिए 5 विकल्प दिए जाएंगे। यदि कोई प्रश्न हल नहीं किया जाता है, तो उम्मीदवार को पांचवें विकल्प के गोले को भरना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि पहचान पत्र में लगी फोटो 3 साल से पुरानी है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर मूल पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में फोटो का मिलान अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।

उत्तर देने के नियम

यदि उम्मीदवार 10 प्रतिशत से अधिक सवालों में उत्तर का गोला नहीं भरते हैं, तो उन्हें परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इस नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल में सही उत्तर या पांचवें विकल्प का गोला भरना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और आवश्यक विवरण भरकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अवश्य निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें