फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Hindi Officer Admit Card: आईबीपीएस हिंदी अधिकारी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 12 Aug 2025 01:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS HO Admit Card 2025: आईबीपीएस ने हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
IBPS HO Admit Card 2025 - फोटो : ibpsonline.ibps.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS HO Call Letter 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने हिंदी अधिकारी ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। गौरतलब है कि उम्मीदवार 17 अगस्त, 2025 तक अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए बिना समय गवाएं, तुरंत अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

IBPS HO Selection Process: चयन प्रक्रिया

हिंदी अधिकारी के पद के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षण, आइटम लेखन अभ्यास, समूह अभ्यास और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं।

IBPS HO Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और कुल 200 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पूरा करने के लिए 140 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन परीक्षा में चार खंड शामिल होंगे जिनमें रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और हिंदी भाषा शामिल हैं।
विज्ञापन

IBPS HO Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

उम्मीदवार अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, “हिंदी अधिकारी के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा कॉल लेटर” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना एडमिट कार्ड देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें