फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Patwari Result: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया पटवारी परीक्षा का परिणाम, यहां चेक करें

Tue, 25 Jan 2022 06:54 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Patwari Result: इस परीक्षा में 11 हजार उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावोजों के सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर सूचना दी जाएगी।  
विज्ञापन
RSMSSB Patwari Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Patwari Result: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


5610 पदों पर होंगी भर्तियां
परिणाम जारी होने से कुछ दिनों पहले ही राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने पटवारी भर्ती में रिक्त पदों की संख्या में इजाफा कर दिया था। पहले यह भर्ती 5378 पदों के लिए थी। इसमे 232 पदों का इजाफा करते हुए रिक्त पदों की संख्या को 5610 कर दिया गया है। 

इस परीक्षा में 11 हजार उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावोजों के सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर सूचना दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


RSMSSB Patwari Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।


1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पटवारी परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें