अक्तूबर में हुई थी पटवारी भर्ती परीक्षा
राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की गई थी। पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी, 2022 को घोषित किया गया था। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। इस भर्ती के लिए अब अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पटवारी भर्ती मेरिट सूची भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों की श्रेणी-वार रोल नंबर शामिल हैं। पटवारी के 5610 पदों को भरने के लिए RSMSSB भर्ती अभियान चलाया गया था।
18 सितंबर को हुई थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा
वहीं, RSMSSB ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 18 सितंबर, 2021 को आयोजित की थी। कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती प्रक्रिया के लिए 2002 पदों पर गैर आदिवासी उप योजना (TSP) के लिए और 252 आदिवासी उप योजना (TSP) के लिए शुरू हुई थी। बता दें कि पहले कृषि पर्यवेक्षक की 882 पदों पर मार्च 2021 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि, 08 जुलाई से 22 जुलाई, 2021 के दौरान 1,372 अतिरिक्त पदों पर फिर से भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब इसके चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।