पदों का विवरण
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का यह भर्ती अभियान 5388 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 5190 रिक्तियां जूनियर लेखाकार के पद के लिए हैं और 198 रिक्तियां तहसील राजस्व लेखाकार के लिए हैं।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
सामान्य वर्ग और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। इसके साथ ही आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा 2023 का आयोजन 17 सितंबर, 2023 को होना निर्धारित है।