फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Delhi Recruitment 2023: एम्स में निकलीं 500 से ज्यादा नौकरियां, जानें किन पदों पर होगी भर्ती

Tue, 20 Jun 2023 05:06 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Delhi Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में 528 पदों पर भर्ती होनी है। यह भर्ती सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पद पर होनी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
AIIMS Delhi Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Delhi Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में 528 पदों पर भर्ती होनी है। यह भर्ती सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पद पर होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


AIIMS Delhi Recruitment 2023: कुल पद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 528 सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया aiimsexams.ac.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।

AIIMS Delhi Recruitment 2023: आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो वो 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगा।

AIIMS Delhi Recruitment 2023: पात्रता एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवार पदानुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन/एमडी/एमएस/डीएनबी/पीएचडी डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्यानुभव होना चाहिए। चयन होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 18 हजार रुपये से लेकर 67 हजार 700 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

AIIMS Delhi Recruitment 2023:  आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

इस आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी।  यह परीक्षा 15 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। अंत में अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें