RSMSSB JE Recruitment:अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपको इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बेहतर पद प्राप्त करने की इच्छा है तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि बुधवार 6 जुलाई, 2022 को इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस मौके को हाथ से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।
RSMSSB JE Recruitment: 189 पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियर (कृषि) भर्ती के माध्यम से कुल 189 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास में कृषि में इंजीनियरिंग की योग्यता होनी चाहिए। वहीं आवेदकों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2023 तक 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। बता दें कि आवेदन केवल आज रात 11.59 बजे तक ही होंगे।
RSMSSB JE Recruitment: 10 सितंबर को परीक्षा
आवेदन करने वाले अनारक्षित/बीसी/ईबीसी (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को 450 रुपये, बीसी/ ईबीसी (नन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 350 रुपये और एसएसी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। बता दें कि जूनियर इंजीनियर (कृषि) भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।