फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB JE Recruitment 2022: जूनियर इंजीनियर के 1100 पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

Sat, 19 Feb 2022 04:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सूबे के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के रिक्त 1,092 पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है।
विज्ञापन
RSMSSB JE Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से की जा रही जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही है, इसलिए जल्द से जल्द पूरा की जा सकती है। जेई भर्ती के योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जेई उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख लेना चाहिए।  

विज्ञापन

राजस्थान जेई भर्ती लिखित परीक्षा मई 2022 में होगी

आरएसएमएसएसबी की जेई भर्ती परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जानी प्रस्तावित है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी जूनियर इंजीनियर भर्ती अधिसूचना के अनुसार, जेई के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2022 निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। 
 

RSMSSB JE Recruitment करीब 1100 पदों पर हो रही भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सूबे के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के रिक्त 1,092 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता और पात्रता मानदंड की अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 
 
विज्ञापन

RSMSSB JE Recruitment के लिए कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर इंजीनियर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें