फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB EXam Schedule: राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का नया शेड्यूल जारी, अब इस दिन होगी वन रक्षक भर्ती परीक्षा

Tue, 15 Nov 2022 08:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB EXam Schedule: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2020 के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2020 के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन


नए कैलेंडर के अनुसार, RSMSSB वन रक्षक परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा पहले 12 नवंबर को निर्धारित की गई थी, लेकिन रद्द कर दी गई थी।

RSMSSB फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड में परीक्षा स्थल, शिफ्ट, नियम आदि के बारे में विवरण होगा और इसे बाद में जारी किया जाएगा। RSMSSB ने कुल 1,128 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, जिनमें से 1,047 फॉरेस्ट गार्ड के लिए और 87 फॉरेस्टर के पद के लिए हैं। चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें