फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRCAT Apprenticeship 2024: आईटीआई पास युवाओं के लिए ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

Fri, 27 Sep 2024 05:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRCAT Trade Apprentice Recruitment 2024: राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी की ओर से ट्रेड अपरेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आईटीआई पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। विस्तृत विवरण नीचे उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
अपरेंटिसशिप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRCAT Apprentice Recruitment 2024: आईटीआई पास युवाओं के लिए अपरेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (RRCAT) ओर से निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है, लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अपरेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

RRCAT Apprentice Vacancy: रिक्ति विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है। विभिन्न ट्रेड अपरेटिंस के कुल 120 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें से 18 रिक्तियां एससी के लिए, 24 रिक्तियां एसटी और 18 ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए आरक्षित हैं। ट्रे़ड-वार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
पद का नाम रिक्तियां
वेल्डर(गैस और इलेक्ट्रिक) 4
फिटर 22
इंजीनियर 6
टर्नर 6
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 8
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग 4
इलेक्ट्रीशियन 10
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/मैकेनिक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण/मैकेनिक औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स 18
उपकरण मैकेनिक 2
इलेक्ट्रोप्लेटर 3
कोपा 6
प्लंबर 2
सर्वेक्षक 2
राजमिस्त्री 1
बढ़ई 1
सचिवीय सहायक 18
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 1
मैकेनिक (मोटर वाहन)/मैकेनिक डीजल 1
बागवानी सहायक 1
सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव 1
पंप ऑपरेटर सह मैकेनिक 1
डिजिटल फोटोग्राफर 1
कंप्यूटर नेटवर्किंग तकनीशियन 1
कुल 120

RRCAT Appretice Eligibility: पात्रता मानदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 6 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

RRCAT Appretice Eligibility: पात्रता मानदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 6 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को कुछ दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जोकि निम्न प्रकार हैं:
  • 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अंक सूची
  • आईटीआई की अंक सूची और ट्रेड सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों की मेरिट सूचित वेबसाइट पर 14 अक्तूबर, 2024 को प्रसारित की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 11,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें